04-02-2020

रिलायंस को पीछे छोड़ LIC बन सकती है देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी

Insurance Alertss
|
04-02-2020
|

रिलायंस को पीछे छोड़ LIC बन सकती है देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी

पूरी दुनिया को अपने नाम का लोहा मनवाने वाली कंपनी रिलायंस को LIC ने धूल चटा दी है। जी हाँ, शेयर बाजार में लिस्टिंग होने के बाद जब आंकड़े सामने आये तो पता चला कि, सरकारी बीमा कंपनी LIC (Life Insurance Corporation) ने मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस को पीछे छोड़ दिया है। अब देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी LIC बन सकती है।

विश्लेषकों का अनुमान :

खबरों के अनुसार विश्लेषकों ने दोनों ही कंपनियों को लेकर अपना अनुमान जारी किया है। मुताबिक LIC का वैल्यूएशन 8-10 लाख करोड़ रुपए हो सकता है। वहीं, वर्तमान में मार्केट कैप में रिलायंस का वैल्यूएशन 8 लाख 77 हजार करोड़ रुपए का है और वर्तमान में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस ही है। वहीं, वर्तमान में मार्केट कैप वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी TCS है जिसका मार्केट कैप 8 लाख 12 हजार करोड़ रुपए है।

वित्त मंत्री की घोषणा :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश करने के दौरान ही LIC से जुड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, सरकार LIC में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने के लिए LIC का IPO लाएगी। जिससे LIC का मार्केट कैप बढ़ेगी।

LIC के शेयर :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, LIC एक 60 साल पुरानी कंपनी है। साथ ही यह देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भी है। LIC के इंश्योरेंस मार्केट में 71% शेयर है। वहीं, 30 नवंबर 2019 तक पॉलिसी की संख्या के मामले में इसका 76.28% मार्केट शेयर था। इसके अलावा वित्त वर्ष 2019 में LIC का सरप्लस 10% बढ़ा था जो, पहली बार 53 हजार 214 करोड़ रुपए तक पंहुचा था। जिसके चलते LIC कंपनी द्वारा सरकार को 2 हजार 610 करोड़ रुपए का डिविडेंड दिया गया था।

Source: Raj Express